डोगरगांव
रामायण सम्मेलन में पहुंचकर राम कथा का रसपान किया नवाज भाई
छत्तीसगढ़ में हो रहा राम वन गमन पथ का निर्माण
विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम पनिया जोब ,चिद्दो में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भगवान श्री राम कथा का आयोजन किया जिसमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजनांदगांव माननीय नवाज भाई आज अंचल की ग्रामों में पहुंचकर रामायण सम्मेलन मी राम कथा का रसपान किया साथ ही छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा रामायण सम्मेलन का आयोजन कर ग्रामीण अंचलों की प्रतिभा को निखारने का जो कार्य किया जा रहा है आज हमारी संस्कृति हमारी परंपरा एवं भगवान राम के पद चिन्ह को पर्यटन स्थल बनाकर राम वन गमन पथ मार्ग निर्माण और साथ ही माता कौशल्या के मायका चंदखुरी में मां कौशल्या का भव्य मंदिर निर्माण के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया रामायण सम्मेलन कार्यक्रम में साथ में प्रभा साहू जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ जनपद उपाध्यक्ष भाई नरेंद्र वर्मा , संदीप गहरवार जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस राजनांदगांव डोंगरगांव मदन पटेल राजकुमार सिन्हा किशन निषाद लीलार धुर्वे सरपंच बरनाला एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.