जिला कलेक्टर ने जिला मुख्यालय में किया एचडीएफसी बैंक का किया शुभारंभ।
जिला कलेक्टर एस जयवर्धन ने आज गुरुवार को जिला मुख्यालय मोहला में एचडीएफसी बैंक के मोहला ब्रांच का शुभारंभ फीता काट कर किया। जिसके पश्चात कलेक्टर एस जयवर्धन, एचडीएफसी बैंक के राजनांदगांव एरिया हेड कमल देव सिंह मन्हास सहित अन्य उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कलेक्टर एस जयवर्धन ने नए ब्रांच के उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों से मिलकर बैंक के द्वारा दिए जा रहे सुविधाओं के बारे में जानकारी ली जिसके पश्चात कलेक्टर ने ब्रांच में इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लिया। कलेक्टर एस जयवर्धन ने इस अवसर पर कहा की एक नए बैंक ब्रांच के प्रारंभ होने से जिले वासियों को बैंकिंग की अच्छी सुविधा मिल पाएगी एचडीएफसी बैंक के मोहला ब्रांच के उद्घाटन कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एस जयवर्धन, एसडीएम डॉ हेमेंद्र भूआर्य, डीईओ कुर्रे जी नायब तहसीलदार प्रफुल गुप्ता सरपंच सरस्वती ठाकुर जनपद सदस्य गमिता लोनहारे गणमान्य नागरिक ब्रांच के ग्राहक सहित ब्रांच मैनेजर व अन्य अधिकार कर्मचारी उपस्थित रहें।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट....


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.