Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 13, 2023

गुड्डू ठाकुर व उनकी पत्नी ने कांग्रेस में प्रवेश किया कैबिनेट मंत्री ने तिरंगा गमछा पहनाकर स्वागत किया

 गुड्डू ठाकुर व उनकी पत्नी ने कांग्रेस में प्रवेश किया 


कैबिनेट मंत्री ने तिरंगा गमछा पहनाकर स्वागत किया

कवर्धा। कवर्धा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 19 के उप चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रही सरिता ठाकुर व उनके पति अश्वनी (गुड्डू) ठाकुर ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया। गुड्डू ठाकुर इसी वार्ड से पिछले पार्षद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे थे। गुड्डू ठाकुर ने कवर्धा के पार्षद अशोक सिंह के साथ राजधानी रायपुर जाकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली। कैबिनेट मंत्री ने उनका तिरंगा गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सदस्य कन्हैया लाल अग्रवाल उपस्थित थे। 

कांग्रेस प्रवेश करने के पश्चात गुड्डू ठाकुर ने कहा कि वे कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों व यहंा के विधायक मोहम्मद अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 19 के उप चुनाव में कांग्रेस की जीत यह संदेश है कि कवर्धा विधानसभा में अभूतपूर्व विकास कार्य कराने वाले मोहम्मद अकबर को जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त है। गुड्डू ठाकुर को कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर के करीबी थे। वार्ड के उप चुनाव में उनकी पत्नी को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।.                                            

CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad