डोंगरगांव - अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी डॉ.पलक वर्मा साथ ही नवनिर्वाचित प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा का डोंगरगांव युवाओं द्वारा शानदार जोशीला स्वागत किया गया।युवा नेता सद्दाम खत्री व विधानसभा अध्यक्ष कमलेश साहू की अगुवाई में स्थानीय रेस्ट हाउस के सामने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के जय घोष के नारों से युवाशक्ति से परिचय कराया। अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अपनी जीत का धन्यवाद देते हुए इसी ऊर्जा के साथ कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया साथ ही प्रभारी डॉ. वर्मा ने युवाओं द्वारा किए स्वागत के लिए धन्यवाद कहते हुए बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ने और कांग्रेस की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने अपनी जवाबदारी भूमिका तय करने को कहा।कार्यक्रम को सफल बनाने मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष युथ कांग्रेस शशांक खोब्रागढ़े, विशाल सोनी, अमित ठाकुर, अब्दुल करीम, मोनू यधुवंश, रोशन बंजारे, रफीक खान , डामन साहू, उमाकांत वर्मा, नीलांबर वर्मा, हिरदय साहू, सोमन साहू, खुमान साहू, दुर्गेश साहू, टोमन साहू, राजा वर्मा, रूपेंद्र कँवर ,साहिल भरद्वाज, किशोर साहू, भानुप्रताप , वामन साहू, पुरषोत्तम सिन्हा, रंजीत ठाकुर, विनय साहू, कुंदन साहू, चोमन सिन्हा, सूरज साहू, तलेश सिन्हा, शिव साहू, राजा मानिकपुरी, झालेश्वर साहू, सुनील साहू, देवराज कँवर, मनीष कँवर, दुर्गेश कँवर, मोरज कँवर, यशवंत विश्वकर्मा, हेमंत यादव , उमेश साहू, पंकज मिश्राम, शशांक धनकर ,मनीष साहू ,उमेश साहू, संतोष साहू ,गौरव साहू ,डेनिस निषाद , मलेश कोसरे, ओम्बा साय, माइकल मानिकपुरी, आशीष लहरे , विनोद बांधे,रमेश निलमलकर, छोटू सोनकर, नेल्सन गुरु, सोनू देवांगन एवं अन्य युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.