परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम सम्पन्न।
खुरशरू/ गाडरवारा।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ "परीक्षा पे चर्चा" के दौरान संवाद किया और परीक्षा के तनाव से निपटने के छात्रो का मार्गदर्शन किया । प्रधानमंत्री जी ने इस संवाद कार्यक्रम के दौरान तनाव को पीछे छोड़ने और परीक्षा के डर को दूर करने तथा परीक्षा को त्योहार की तरह मनाने के टिप्स साझा किये। इसी दौरान तेंदूखेड़ा विधानसभा के ग्राम खुरशरू स्थित शासकीय स्कूल मे पीएम मोदी जी के कार्यक्रम को लाईव देखा व सुना गया। जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश प्रताप सिंह जी पटैल, भाजपा जिला महामंत्री डॉ हरगोविंद जी पटैल, बरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता देवेन्द्र जी पटैल सहित छात्र, शिक्षक व ग्रामवासियों की प्रमुख उपस्थिति रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.