मानस की भक्ति ही हमें शक्ति शांति और साहस प्रदान करती है– मोहन मंडावी
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद। ग्राम भूसरेंगा गुंडरदेही एवं ग्राम कुलिया . आयोजित मानस गान प्रतियोगिता एवं आध्यात्मिक सम्मेलन में जनसभा को संबोधित करते अपने चिर परिचित अंदाज में मानस की चौपाइयों को दोहा सोरठा एवं छंदों को स्थानीय बोली में गीतों में पिरोते हुए कहा मानस की भक्ति ही हमें शक्ति शांति और साहस प्रदान करती है।सांसद एवं संरक्षक तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ मोहन मंडावी ग्राम भूसरेंगा में सांसद निधि से निर्मित टीन शेड का लोकार्पण में पहुंचे। सांसद मोहन मंडावी का मानस मंचों में उपस्थित होने का हर संभव प्रयास सदैव से रहा है और इसी तरह से अपनी सांसद निधि का उपयोग भी मानस मंच निर्माण के साथ ग्राम विकास के अधोसंरचना में करते रहे हैं ।
प्रवास के दौरान सांसद मोहन मंडावी, मण्डल अध्यक्ष गुण्डरदेही दुष्यन्त सोनवानी के घर पितृ शोक कार्यक्रम में शामिल होकर शोकाकुल परिवार के प्रति शोक सवेदना प्रकट किए
ग्राम भूसरेंगा में सरपंच द्रोपति ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी ,तेजराम साहू, बलराम पटेल, कमलेश्वरी साहू ,पूरन साहू आदि की मुख्य रूप से उपस्थिति रही ।ग्राम कुलिया में सरपंच मीरा साहू जनपद सदस्य आदित्य पिपरे सांसद प्रतिनिधि मेहतर नेताम, ग्रामीण अध्यक्ष हेमनाथ, ग्राम पटेल हेमंत प्रसाद दुबे, चिंताराम साहू आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.