जन समस्याओं के निराकरण के लिए प्राथमिकता से करें कार्य-कलेक्टर।
खैरागढ़: 05 जनवरी 2023 /कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज नव वर्ष में आयोजित प्रथम सप्ताहिक समय- सीमा की बैठक में अधिकारी कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दी। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शासकीय सेवक अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करते हैं जो कि प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नये साल की शुरूआत से हमें ऐसा काम करना चाहिए जो वर्ष के आखिरी में भी याद रहे। इस नववर्ष में भी सभी को अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए विभागों में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें राहत पहुंचाने की दिशा में काम करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कलेक्टर जगदीश सोनकर को नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं देकर नववर्ष को लेकर अपने विचार रखें। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। सीएमएचओ द्वारा बताया गया कि खैरागढ़, छुईखदान, गंडई एवं साल्हेवारा में 50-50 बिस्तरों वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन होना है। गंडई , छुईखदानहेतु एक -एक करोड़ , साल्हेवारा 1.55 करोड़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु बजट हेतु शासन स्तर पत्र लिखा गया है। बीएफ 7 कोविड वेरिएंट की गंभीरता पहले की तुलना में अधिक है इसकी दुनिया ने सामना किया है। शासन द्वारा पूर्व में जारी किए गए कोविड प्रोटोकाल का पालन करने, मास्क पहनने और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील कलेक्टर द्वारा की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2022- 23 धान खरीदी केंद्रों की समीक्षा की गई। धान खरीदी केंद्रों बिचारपुर, भुलाटोला, गाड़ाडीही केंद्रों में जाम की स्थिति निर्मित होने के कारण गहरी नाराजगी जताई गई। धान उठाव हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए। मौसम खराब होने की स्थिति में धान के रखरखाव हेतु भी दिशा-निर्देश जारी किया गया। गौठानो में नवाचार को प्रोत्साहित करने निर्देश जारी किया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले में सड़क निर्माण की स्थिति की जानकारी ली गई। सड़कों के सुगम होने पर ही गांव की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति की कल्पना बिना अच्छी सड़कों के संभव नहीं है। आत्मानंद स्कूल भवन निर्माण समीक्षा की गई। भवन निर्माण का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। नवगठित जिले में सड़कों में गाय मुक्त करने , छिंदारी डैम में वाटर फिल्टर पंप की स्थापना, गंडई बस स्टैंड एवं बाजार व्यवस्थित करने , आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिए, जालबांधा में जिला सहकारी बैंक स्थापना, बाजार अतरिया में महाविद्यालय खोलने की समीक्षा जिला अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुनील शर्मा, डिप्टी कलेक्टर आभा तिवारी, टंकेश्वर साहू , अनुविभागीय अधिकारी (रा.) प्रकाश राजपूत खैरागढ़ ,रेणुका रात्रे गंडई- छुईखदान सहित जिले के सभी विभाग के प्रमुख और कलेक्टोरेट के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.