पिथोरा_शहीद स्मारक समिति पिथौरा द्वाराअमर शहीद ललित बुडेक को दी विनम्र श्रद्धांजलि।
अमर शहीद ललित बूडेक का जन्म दिनांक 22 अप्रैल 1974 ग्राम पते रापाली सरायपाली जिला महासमुंद में हुआ
उनके परिवार में उनके पिता श्री तुलाराम बुदेक माता श्री श्रीमती गुलाबी भाई बुडेक बड़ी बहन कस्तूरी भोई एवं छोटा भाई हृदानंद आरक्षी केंद्र सरायपाली में है
8 जनवरी 2005 को जिला बलरामपुर के थाना राम न्यूज़ गंज से सर्चिंग के लिए प्रातः निकले थे वहां से 45 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम इंद्रपुरी खोरी में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गया वह अपने पांच साथियों के साथ सर्चिंग पर निकले थे नक्सलियों के इस अचानक फायरिंग से उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और वह अपने साथियों के साथ शहादत को प्राप्त हो गए। विजय कुमार भोई ने नक्सलियों के मुठभेड़ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि बीजापुर के गांव में लगभग 100 से अधिक नक्सली घात लगाकर बैठे हुए थे और मात्र 15 जवान उस मुठभेड़ में थे उनके द्वारा 5/6 नक्सलियों को मारने के बाद उन्हें 2 गोली लगी ईश्वर की कृपा से वह बच गए अभी वे सरायपाली थाना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं
आज दिनांक 8/1/ 2023 संध्या 7:00 बजे उनकी शहादत को याद कर शहीद स्मारक समिति के द्वारा दीप प्रज्वलित की।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.