स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल मोहला के वार्षिक खेल महोत्सव में शामिल हुए संसदीय सचिव।
सरकारी उपक्रम में अंग्रेजी माध्यम स्कूल का परिकल्पना बच्चों के भविष्य गढ़ने के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा: इंद्रशाह मंडावी।
सेजेस मोहला के द्वारा दिनांक 10 जनवरी को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव आयोजन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रशाह मंडावी ने सर्वप्रथम मां सरस्वती एवम छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्यचित्र पर पूजा अर्चना किया। राज्यगीत पश्चात स्वागत कार्यक्रम हुआ। खिलाड़ियों के द्वारा मार्च पास्ट कर सलामी दिया गया तत्पश्चात बच्चों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से अतिथियों का मन मोह लिया इसके पश्चात् मुख्य अतिथि ने व्हिसिल बजाकर 100 मीटर बालक वर्ग रेस का शुभारंभ किया। इन दो दिनों में संस्था के बच्चे विभिन्न खेल विधाओं में अपना जौहर दिखाएंगे।
स्वागत उद्बोधन में संस्था के प्राचार्य सईद कुरैशी ने बताया की सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने बोर्ड के परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम अर्जित किया है। राष्ट्रीय सह साधन प्राविण्य सूची में भी बच्चों का नाम शामिल है। नवोदय जैसे उत्कृष्ट संस्था में भी 5 बच्चों का चयन हुआ है। सेजेस के राज्य स्तरीय खेल में हमारे संस्था के 5 बच्चों ने स्वर्ण पदक अर्जित किया है। शिक्षा के साथ साथ गैर शैक्षणिक गतिविधियों में भी हमारे विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।
जिला शिक्षा अधिकारी के के बंजारा ने कहा की सेजेस स्कूल लगातार अपने स्वर्णिम लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। हम लगातार बच्चों को शिक्षा के साथ साथ उनके सर्वांगीण विकास हेतु कार्य योजना बनाकर काम कर रहे है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मोहला मानपुर इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने खेल महोत्सव के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामना दिया एवम कहा की खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से शारीरिक एवम मानसिक रूप से स्फूर्ति मिलती है। आत्मानंद स्कूल अपने नाम के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा जहां शिक्षा के साथ साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु लगातार गतिविधि संचालित हो रही है। सरकारी उपक्रम में अंग्रेजी माध्यम स्कूल की परिकल्पना ने गरीब एवं वनांचल के बच्चों को अपने भविष्य गढ़ने के लिए एक नया पंख दिया है। जहां पढ़ाई कर बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
खेल महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नारायण खंडेलवाल, दिनेश शाह मंडावी, गमिता लोनहारे सरस्वती ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, अब्दुल खालिक, लता साव एवं शाला के शिक्षकगण एवम समस्त स्टाफ, प्यारे बच्चे उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट=...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.