राजनांदगांव
नियाजुद्दीन के नेतृत्व को पुनः-सबने स्वीकारा
डोंगरगांव :- शहर में शरीर सौष्ठव की प्रतिभा को जीवंत रखने नियाजुद्दीन की पहल को सभी जिम संचालकों सहित बॉडी बिल्डिंग में रुचि रखने वाले बॉडी बिल्डर ने स्वीकार करते हुए पुनः शरीर सौष्ठव संघ का गठन किया गया,उक्त बैठक में इस वर्ष शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता कराने व बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाले युवाओं की प्रतिभाओं को बाहर निकाल आवश्यक मदद पहुंचाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।साथ ही बैठक में शरीर सौष्ठव संघ के गठन में अध्यक्ष नियाजुद्दीन सोलंकी,उपाध्यक्ष सागर शर्मा व कोमल साहू,सचिव देवेंद्र प्रकाश चौधरी,कोषाध्यक्ष अनिल यादव, सह सचिव नमन दवे,व्यवस्थापक अभय शुक्ला,तकनीकी प्रभारी गोलू रगड़े व सुखीत मंडावी,सदस्य गण हरिचंद्र निषाद, दीना पटेल, सोनराज सोनी,शिव पटेल,दीपक पटेल, तारण यादव,सुल्तान खान,प्रदीप पटेल,कुलदीप श्रीवास्तव,शेरू सोनी,देव रामटेके,पप्पू शर्मा,विवेक चौधरी,जसवंत ठाकुर,इकबाल खान,सागर वर्मा,दीपक बनौटे,अशोक मालेकर,पिंटू यदु,राकेश देवांगन के नाम शामिल है।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.