पिथौरा = छ.ग. डड़सेना (सिन्हा)कलार समाज जिला महासमुंद युवा मंच के पद पर पिथौरा निवासी अंजय सिन्हा को जिलाध्यक्ष नियुक्ति होने पर डड़सेना सिन्हा कलार समाज कौड़िया पिथौरा मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा के मार्गदर्शन में युवा मंच अध्यक्ष ओम सिन्हा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया । सामाजिक जनों दुवारा सामाजिक भवन बस स्टैंड पिथौरा में सर्व प्रथम सहस्त्रबाहु भगवान के पूजा अर्चना उपरांत नवनियुक्त युवा मंच जिला अध्यक्ष अंजय सिन्हा का फटाका फोड़, पुष्प गुच्छ, श्रीफल एवं मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया*। *स्वागत पश्चात मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंजय सिन्हा के युवा मंच जिला अध्यक्ष बनने पर पिथौरा क्षेत्र के सामाजिक जनों एवं युवा साथियों में ऊर्जा का संचार हुआ है*, *निश्चित रूप से इसका कौड़िया क्षेत्र को लाभ होगा। वहीं नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय सिन्हा ने कहा समाज जनों दुवारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन बखुबी निभाने का प्रयास करने संकल्प लिया गया ।
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप जिला सचिव परमेश्वर डड़सेना, संरक्षक प्रेम सिन्हा ,सचिव पोला राम डड़सेना, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिन्हा, नगर प्रमुख राजू सिन्हा, युवा मंच नगर प्रमुख सुरेश सिन्हा, आत्मा राम पंकज डड़सेना ,आत्मा गजेन्द्र, चन्द्र पाल डड़सेना, ईश्वर पप्पू सिन्हा ,अवध सिन्हा, खिलेश्वर सिन्हा ,आनंदी डड़सेना ,देवराम डड़सेना , रामभरोश सिन्हा, सौरभ सिन्हा सहित अनेक सामाजिक जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव परमेश्वर डड़सेना एवं आभार प्रदर्शन ओम सिन्हा ने किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.