श्रीराम के तप को जपने वाला मनुष्य दिव्यता प्राप्त होती है – अरुण यादव
अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम बांधा बाजार में दो दिवसीय मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। समापन समारोह में जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने यहां रामकथा के रस का आनंद लेने के बाद कहा कि, श्रीराम के तप को जपने वाला मनुष्य दिव्यता प्राप्त करता है। मर्यादा पुरुषोत्तम का जीवन और महाकाव्य से प्रेरणा लेकर एक सफल जीवन जिया जा सकता है।
मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन श्रीराम जानकी मानस गायन परिवार व ग्रामीणों के संयुक्त तत्वधान में संपन्न हुआ। दूर-दराज की मंडलियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर श्रेष्ठ प्रस्तुतियां दी। दो दिनों तक श्रीराम कथा के सुमधुर गायन से लोग लाभांवित होते रहे। समापन समारोह में मुख्यअतिथि जि प स अरुण यादव ने मंडलियों को पुरुस्कारों का वितरण किया।
सी एन आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट...
उन्होंने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्र में मानस गायन, रामायण सम्मलेन – प्रतियोगिता की बड़ी महत्वता है। धार्मिक आयोजन के सहारे हम समाज में सकारात्मक विचारों के प्रसार पर जोर देते हैं। कलाकारों की मेहनत ऐसे आयोजनों को और भी विशेष बना देती है। आयोजकों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए ताकि ऐसे कार्यक्रम होते रहे और धर्म की ज्योत की कीर्ति फैलती रहे।
इस कार्यक्रम में श्रीमति योगमाया साहू, जनपत सदस्य,उमाकान बाजपाई, चैनसीग,एकलव्य साहू, मुरारी खंडेवाल, बी डी मनिकपुरी, आरके दुबे, डीके राम,जीपी देशमुख, देव किशन गुप्ता,रंजन साहू, आरके यादव, अवधेश शुक्ला, संदीप मेश्राम सहित आयोजन समिति वा ग्रामीण उपस्थित थे।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.