Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 28, 2023

लीनेस क्लब द्वारा पर्यावरण पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

 लीनेस क्लब द्वारा पर्यावरण पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित  




चंचल भूआर्य ने प्रथम तथा लक्ष्य साहू द्वितीय रहे


डोंगरगांव- अंतर्राष्ट्रीय सेवाभावी संस्था ऑल इंडिया लीनेस क्लब डोंगरगांव के तत्वावधान् में बीते दिवस पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दृष्टि से शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गिदर्री में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लीनेस क्लब डोंगरगांव की अध्यक्ष एवं मल्टीपल चेयरपर्सन श्रीमती दीपा जैन के नेतृत्व में आयोजित स्पर्धा में प्राथमिक विभाग में चंचल भूआर्य ने तथा माध्यमिक विभाग में अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

लीनेस क्लब द्वारा इस वर्ष डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट सिद्धालय तथा सेवा के रंग सखियों के संग के स्लोगन के साथ सेवा कार्य के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में सरकारी स्कूल गिदर्री में  पर्यावरण विषय पर प्राथमिक तथा माध्यमिक विभाग में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। 

पश्चात् निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम से लेकर अष्टम् तक के बच्चों का चयन किया गया। प्राथमिक विभाग में चंचल भूआर्य ने प्रथम, लक्ष्य साहू ने द्वितीय, ईशा सहारे ने तृतीय, डॉली पटेल ने चतुर्थ, पूर्वी पिस्दा ने पंचम, गरिमा चौरे ने षष्ठम्, दीपक कोठारी ने सप्तम तथा निधि भूआर्य ने अष्ठम् स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भावना पटेल, नेहा भूआर्य, मनेश पटेल, गेवेन्द्र कुमार व वेदिका पटेल को सात्वंना पुरूस्कार दिया गया। माध्यमिक विभाग में अंजली ने प्रथम, काजल ने द्वितीय, वामेश्वरी, गजेन्द्र व अदिति ने संयुक्त रूप से तृतीय, गगन कुमार ने चतुर्थ, डुमेश्वरी ने पंचम, रूपेश्वरी ने षष्ठम्, जीतकुंवर ने सप्तम् तथा भुनेश् वरी ने अष्ठम् स्थान प्राप्त किया। 

समस्त विजताओं को लीनेस क्लब की ओर से पुरूस्कृत किया गया। इस दौरान लीनेस अध्यक्ष दीपा जैन, उपाध्यक्ष साहिना कुरैशी, अन्नू कोर्राम, किरण जैन, विभा चौबे, शिक्षिका निर्मला ठाकुर, जेके देशमुख, एसपी पिस्दा सहित शैक्षणिक स्टॉफ उपस्थित थे। 


सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad