Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 23, 2023

साल्हेटोला में कांग्रेस के बूथ बुनियादी ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए छ.ग. खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन। दो दिवसीय बूथ बुनियादी प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे चुनावी प्रबंधन के गुण। त्याग, तपस्या और बलिदान की पार्टी है कांग्रेस: इंद्रशाह मंडावी। अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कार्य कर रही: गिरीश देवांगन।

 साल्हेटोला में कांग्रेस के बूथ बुनियादी ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए छ.ग. खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन।




दो दिवसीय बूथ बुनियादी प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे चुनावी प्रबंधन के गुण।


त्याग, तपस्या और बलिदान की पार्टी है कांग्रेस: इंद्रशाह मंडावी।


अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कार्य कर रही: गिरीश देवांगन।



मोहला विकासखंड के ग्राम  साल्हेटोला में कांग्रेस पार्टी के द्वारा दो दिवसीय आवासीय बूथ बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जहां सैकड़ों की संख्या में सीनियर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के सदस्य शामिल हुए है।


बूथ बुनियादी प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, 60 सालों में देश के विकास में कांग्रेस के योगदान पर विशेष प्रकाश डाला गया। बूथ कमेटी का गठन एवम प्रबंधन, परिणाम आधारित संवाद स्थापित करना, चुनाव घोषणा से पहले एवम चुनाव घोषणा के बाद पार्टी की गतिविधि, सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। 

सरकार की समस्त योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचाना है, भाजपा के जुमला के सामने हम कैसे सही दिशा में चलकर चुनाव जीत सकते है, इस पर महत्वपूर्ण चर्चा किया गया। वर्तमान समय में सोशल मीडिया, मीडिया प्रबंधन, प्रचार तकनीक पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। बीजेपी के सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध कैसे लड़ा जाए इन सभी मुद्दों पर विशेष चर्चा एवम प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 


ट्रेनिंग इंचार्ज राजीव साहू एवं मनीष तिवारी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 


क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने बूथ बुनियादी प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कांग्रेस को त्याग, तपस्या एवम बलिदान का पार्टी बताया।


बुनियादी ट्रेनिंग में शामिल हुए खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा की कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली इतिहास रहा है। आज हमें कांग्रेस पार्टी की इतिहास को जानना है। हमें खुद को भारत देश के प्रति कांग्रेस के योगदान को याद करना है, और घर घर जाकर बताना है। कांग्रेस ने आजादी के लिए क्या किया है? कांग्रेस ने अब तक देश के लिए क्या किया है? कांग्रेस पार्टी ने भारत देश के दशा-दिशा को बदलने वाला योजना लाया है। जिससे आज हमारा आधुनिक भारत खड़ा हुआ है, ये हमें जानना है। हमें अपने गौरवशाली इतिहास को संजो के रखना है। हमें बीजेपी एवम उसके आनुसांगिक संगठन के द्वारा फैलाए गए झूठ का जवाब देने की तैयारी करना है। इसलिए हमें प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार का अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक सम्पन्नता ही एक लक्ष्य है। हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए काम कर रही है। यही सरकार की उपलब्धि है। 


प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्षा तेजकुंवर नेताम, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय जैन, नोहरू कुमेटी ब्लॉक अध्यक्ष मोहला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मल, सुरजीत ठाकुर, मीना मांझी, लता साव, नितिन लोनहारे, रिषभ ठाकुर, सत्यव्रत सिन्हा समस्त जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, महिला कांग्रेस, सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लाभ लिया।


सी एन‌‌‌ आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad