पिरदा कालेज द्वारा आयोजित NSS शिविर में शा.उ.मा.वि. बरपानी प्राचार्य सहित शिक्षक व जनप्रतिनिधि हुए शामिल
ग्राम बरनईदादर वि.ख.पिथौरा जिला महासमुंद मे शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा द्वारा दिनांक 09/01/2023 से 15/01/2023 तक सात दिवसीय शिविर का आयोजन हो रहा है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शा.उ.मा.वि. बरपानी प्राचार्य आर एन पटेल व स्टॉफ से जे.के. नायक ,बी. एल. सिदार, के बी नायक, टी सी भोई, श्रीमति एस पटेल, बलदेव सिंह मैत्री अध्यक्ष जिला वनोपज संघ बलौदाबाजार, बलवान सिंह ठाकुर अध्यक्ष शाला विकास समिति बरपानी, सरपंच सम्मिलित हुए।
आर.एन.पटेल ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के जीवन में सेवा भावना, भाईचारा व ब्यक्तित्व निर्माण का एक माध्यम है । कार्यक्रम संचालक पिरदा कालेज के प्राचार्य बृजलाल पटेल है। शाम को छात्र/छात्राओ द्वारा रोचक साहित्यिक व सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम अधिकारी असि.प्रो मकरध्वज राणा व अनिल दीवान ने बताया आज गांव के पशुओ का टीकाकरण किया गया, शिविर में पिरदा कालेज से 50 छात्र/छात्राएं भाग ले रही है। कार्यक्रम में बरनईदादर सरपंच -ज्ञानचंद प्रधान सहायक प्राध्यापकगण अजय भाई ,अंकित भोई, जितेश साहू ,कश्यप प्रधान, नवीन साहू, सपना प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.