कबीर सत्संग समारोह में पहुंचे इंद्रशाह मंडावीग्राम कुडुमकसा में आयोजित है कबीर सत्संग भजन
भौतिकवादी जीवनशैली में सत्संग बहुत जरूरी है: इंद्रशाह मंडावी
कबीर ने हमेशा आडंबर और पाखंड का विरोध किया: इंद्रशाह मंडावी
ग्राम कुडुमकसा में तीन दिवसीय कबीर सत्संग समारोह का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें विशेष कर कबीर सत्संगी एवम ग्रामवासी रोज सत्संग का रसपान करने शामिल हो रहे है।
कार्यक्रम के समापन में पहुंचे संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने कबीर दास जी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने वाले महंत साथियों का स्वागत किया एवम कबीर दास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की कबीर दास जी ने सदा पाखंड और आडंबर का विरोध किया है। भौतिकवादी जीवन में सत्संग को महत्वपूर्ण बताया। भागदौड़ भरी जीवन के बीच सत्संग का रसपान करना बहुत आवश्यक है। महंत श्री परस दास साहेब जी, महंत श्री ओमकार दास साहेब जी, मनोज दास दिवान साहेब, राजेंद्र साहू, देवलाल सिन्हा, लोमन दास, जीवन भुआर्य कबीर दास जी के संदेश को परोस रहे है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से सरपंच अनुपा भुआर्या, बिहारी लाल पटेल, अजय राजपूत, झगरू राम एवम सैकड़ों कबीर सत्संगी एवम ग्रामीण उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.