Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 15, 2023

श्रीमहावीर गौशाला में मिलन समारोह का हुआ आयोजन

 


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद। श्री महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र बालोद द्वारा प्रतिवर्षानुसार मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर महावीर गौशाला के समस्त  दानदाताओं का एवं गौशाला परिवार के सदस्यों एवं गौ भक्तो का एक मिलन समारोह आयोजित किया गया।

 उपरोक्त समारोह में मदन लाल बाफना,अशोक सोनी,यशवंत जैन,  श्रीकिशन पम्पालिया, बालचंद नाहटा, खेमजी भाई पटेल,संजोग टावरी, प्रदीप चोपड़ा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर गौ माता की प्रतिमा पर अतिथि गणों के कर कमलों द्वारा पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

तत्पश्चात छत्तीसगढ़ के राज गीत "अरपा पैरी के धार"का पठन किया गया।

 महावीर गौशाला के अध्यक्ष 

मुकेश जैन ने  स्वागत  उद्बोधन प्रस्तुत किया।

अध्यक्ष मुकेश जैन ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि महावीर गौशाला का उत्थान एवं विकास आप समस्त दानदाताओं पर ही निर्भर है आप सभी का सहयोग एवं मार्गदर्शन हम सबको निरंतर मिलता रहता है जिससे महावीर गौशाला निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है। 

 संस्था का प्रतिवेदन सचिव विनय सोनी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें संस्था  की स्थापना से लेकर आज तक की समस्त गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया।साथ ही महावीर गौशाला के वर्तमान क्रियाकलापों की जानकारी प्रतिवेदन के साथ प्रस्तुत किया गया ।

उपरोक्त समारोह में संस्कारशाला , कला केंद्र सहित नगर के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।महावीर  गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र बालोद द्वारा नगर के गौ भक्त युवाओं का शाल श्रीफल के द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अतिथि यशवंत जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के सभी युवा वर्ग गौ सेवा के कार्य में आकर अपना हाथ बटाए।प्रदीप चोपड़ा ने कहा की गौशाला द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम् सराहनीय है और इस कार्यक्रम् का पूरे नगर को इंतजार रहता है,जो व्यक्ति घरों मे गौपालन नहीं करते है वे यहाँ आकर अपनी सेवाये प्रदान अवश्य  करे।

श्रीकिशन पम्पालिया ने कहा की महावीर गौशाला का कार्य बहुत सराहनीय है

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनों ने मुक्त हस्त से महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र के उत्थान के लिए दान दिये।कार्यक्रम में महावीर गौशाला के सदस्यगण उपस्थित थे।इस दौरान 

विमल भंसाली, तरुण बरतिया, राजेश सोनी,संजीव सोनी,छोटेलाल चंद्राकर, संतोष दुबे, ज्ञान चंद चोपड़ा, जितेंद्र सोनी, देवेंद्र कोठारी, जगदीश भाई पटेल, मानव जैन्, जितेंद्र सोनी, देवेंद्र कोठारी ,जगदीश भाई पटेल ,भाविन पटेल, समीर गुप्ता, संतोष दुबे,अंकेश भाई, देवरत भाई आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रवीण गुप्ता एडवोकेट धीरज उपाध्याय ने किया एवं आभार प्रदर्शन संतोष कृदत्त  ने गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad