वेद सिंह ठाकुर भाजपा छोड़कर गोंगपा में हुये शामिल
किरार समाज संगठन में प्रमुख पदों पर रहे है डॉ वेद सिंह ठाकुर
सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
केवलारी सिवनी
विधानसभा क्षेत्र केवलारी में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और किरार समाज के प्रमुख पद पर विराजमान रहे डॉ वेद सिंह ठाकुर ने गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन में विश्वास जताते हुये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता लेकर गोंडवा के राजनैतिक आंदोलन को मजबूत बनाने के केवलारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा छोड़कर गोंगपा में शामिल हो गये है।
प्रदेश प्रचार मंत्री प्रीतम सिंह उईके के नेतृत्व में गोंगपा में हुये शामिल
प्रदेश प्रचार मंत्री प्रीतम सिंह उईके के नेतृत्व में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता डॉ वेद सिह ठाकुर पिता श्री हरिशंकर ठाकुर ग्राम कतरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र केवलारी सक्रिय कार्यकर्ता है जिन्होंने अब भाजपा छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता ले लिया है। हम आपको बता दे कि केवलारी विधानसभा क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी वर्ष 2003 से मजबूत स्थिति में है।
विधानसभा चुनाव से लेकर संगठन के प्रत्येक गतिविधियों के माध्यम से केवलारी विधानसभा क्षेत्र की जनता की आवाज उठाने के लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विशेष रूप से किसानों की समस्याओं को लेकर केवलारी विधानसभा क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सदैव सक्रिय रहकर किसान हित में सरकार, शासन, प्रशासन के विरोध में मुखर होकर आवाज उठाती है किसानों की समस्याओं का समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किसान मोर्चा के प्रदेश प्रचार मंत्री प्रीतम सिंह उईके ने जानकारी देते हुये बताया कि डॉ वेद सिंह ठाकुर के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.