ST.SC.OBC.आरक्षण राज्यपाल द्वारा रोके जाने के विरोध में
जन-अधिकार महारैली।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -आज साइंस कालेज मैदान, में जन-अधिकार रैली का आयोजन किया गया।
इस महारैली में
प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री मंडल के सभी मंत्री, विधायक, संसदीय सचिव सहित महापौर पार्षद, एवं पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि जिस आरक्षण विधेयक को विधानसभा में सर्व सम्मति से पारित किया गया है, उसे रोका गया जो उचित नहीं है। भाजपा का यह का यह काम उचित नहीं है। जहां कांग्रेस सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण की बात कर रही है, वहीं भाजपा के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सरकार द्वारा विधानसभा में सर्व सम्मति से पारित विधेयक को राज्यपाल महोदया द्वारा
अविलंब हस्ताक्षर करना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के कारण आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि कका अभी जिंदा हे,अऊ कका अब बबा बन गे हवे।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में सर्व सम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को रोका जाना उचित नहीं है।
भाजपा द्वारा राजभवन को राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया है।
कांग्रेस के सभी मंत्री एवं
विधायकों ने अपने उद्बोधन में आरक्षण विधेयक को अटकाने का सीधा सीधा आरोप भाजपा पर लगाया।
शासन को अपने अनेक विभागों में भरती किया जाना है ,जो प्रभावित हो रहा है।
इस महारैली में शामिल होने पूरे प्रदेश
के कार्यकर्ता शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.