मुंगेली....जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेतु आवेदन अब 08 फरवरी तक
मुंगेली 01 फरवरी 2023// कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन अब 08 फरवरी तक किया जा सकता है। इसके पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित थी। जिसे बढ़ाकर 08 फरवरी किया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय ग्राम दाबो के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विद्यालय के सूचना पटल तथा वेबसाईट http://navodaya.gov.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।
सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.