मुंगेली.....जिला पंचायत सीईओ ने किया प्राथमिक शाला गुरूवाईनडबरी और लोरमी में नरवा विकास के कार्य का निरीक्षण
मुंगेली 01 फरवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत ने विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम गुरूवाईनडबरी में संचालित पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों की संख्या व स्टाॅफ के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात सीईओ ने लोरमी में नरवा विकास कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मनरेगा के एपीओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.