चिचदो में हुआ बच्चों का फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन
डोंगरगांव: समीपस्थ ग्राम चिचदो में स्कूली छात्र छात्राओं हेतु फैंसी ड्रेस कंपीटिशन का आयोजन किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 11 फवारी 2023
को शासकीय प्राथमिक शाला चिचदो में वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि शाला प्रबंधन समिती के सदस्यों एवं विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों के द्वारा बच्चों को पप्रोत्साहित कर उनके सर्वांगीण विकास हेतू प्रत्येक शनिवार को विभिन्न स्पर्धा व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
स्कूल में हो रहे सभी गतिविधियों में छात्र छात्राएं बढ़- चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं स्कूल के शाला प्रबंधन समिती के सदस्यों का भरपूर योगदान प्राप्त हो रहा हैं। शाला में जनसहयोग से स्मार्ट टीव्ही लगाया गया हैं।जिसका उपयोग कर बच्चों को अध्यापन कराया जा रहा हैं। ज्ञात हो कि इसके पूर्व शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया था, जिसमें अशोक साहू के द्वारा बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं 11 फवारी को आयोजित वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने फैंसी ड्रेस के साथ नृत्य, राउत नाचा जैसे अन्य रोचक विधाओं में अपना प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता पश्चात शिक्षिका कोनिका सोनी के द्वारा स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले स्कूली बच्चों पुरस्कृत किया गया।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.