जैनिज्म फ़िलेटली ग्रुप का राष्ट्रीय अधिवेशन 14 फ़रवरी को दिल्ली में
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।जैन दर्शन एवं उससे संबंधित विषयों पर आधारित डाक टिकटों एवं डाक सामग्रियों के संग्रह करने वाले सदस्यों की अंतर्राष्ट्रीय संस्था जैनिज़्म फ़िलेटली ग्रुप का पाँचवा राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 14 फ़रवरी को नई दिल्ली में होने जा रहा है।सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से इस संस्था के सदस्य हिस्सा लेने आयेंगे। इस अधिवेशन में लगभग 150 सदस्यों के भाग लेने की संभावना है।
संस्था की स्थापना 15 फ़रवरी 2011 को नई दिल्ली में इंडिपेंडेंस प्रदर्शनी के दौरान की गई थी।संस्था का प्रथम अधिवेशन खजुराहो में, 2014 से दूसरा अधिवेशन उदयपुर में 2015 एवं तीसरा अधिवेशन 2018 में श्रवणबेल्गोला कर्नाटक में एवं चतुर्थ अधिवेशन मुंबई में 2019 में किया गया था।अधिवेशन की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन बालोद करेंगे।दिल्ली के जैन भवन में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्र संत श्री लोकेश मुनिजी रहेंगे। सम्मेलन के दौरान संस्था का जैन रत्न सम्मान अर्थात लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड नासिक निवासी श्री शान्तिलालजी हिरण को उनकी विगत ५० वर्षों की सेवा हेतु प्रदान किया जाएगा| इसी दौरान दिल्ली में राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी अमृतपेक्स का आयोजन भी प्रगति मैदान में किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में संस्था जेपीजी के भी अनेक सदस्य भाग ले रहे है। सम्मेलन के दौरान जैन दर्शन पर जारी डाक सामग्रियों पर आधारित प्रदर्शनी अहिंसापेक्स का भी आयोजन किया जा रहा है ।इस दौरान विगत दो वर्षों में संस्था के सक्रिय सदस्यों का उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं सहयोग हेतु भी सम्मान किया जाएगा।उपरोक्त जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.