Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, February 5, 2023

आज से शुरू हुआ नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव....सांसद अरुण साव ने दिखाई हरी झंडी।

 आज से शुरू हुआ नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव....सांसद अरुण साव ने दिखाई हरी झंडी।


बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा 

बिलासपुर ---बेलगहना व कोटा क्षेत्र की जनता के लिए आज का दिन बेहद खास रहा, और हो भी क्यों न! कोरोना काल के दौरान बंद हुई ट्रेनों के यथावत ठहराव के लिए लगातार मांग और बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव के अथक प्रयास के बाद आज बिलासपुर इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव बेलगहना व करगी रोड स्टेशन में संभव हो सका। जिसके लोकार्पण   के लिए पहले करगिरोड तथा बेलगहना पहुंचे माननीय लोकसभा सांसद। दोनों ही स्टेशनों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने किया सांसद का फूल मालाओं से स्वागत। पत्रकारों के सवाल के जवाब देते हुए अरुण साव ने आगामी दिनों में बाकी ट्रेनों के भी ठहराव की बात कही। क्षेत्र के लोगों में नर्मदा एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर खुशी का माहौल है। सांसद साव ने करगी रोड से बेलगहना किया ट्रेन से सफर साथ ही बेलगहना में नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। कार्यकताओं से मुलाकात के दौरान अपनी बात रखते हुए श्री साव ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की खुशी मेरे लिए सर्वोपरि है इस हेतु मैं अपने व्यस्ततम कार्यक्रम से समय निकालकर आप सबके खुशी में शामिल होने पहुंच पाया हूँ यहाँ से मुझे तत्काल दिल्ली पहुंचना है ताकि मैं क्षेत्र हित में अपनी बात रख सकूं। 

        पत्रकारों  व जनपद सदस्य प्रभात कुमार पाण्डेय के सवालों के जवाब में छूटे रेल अधिकारियों के पसीने ट्रेनों के पूर्ववत ठहराव को लेकर पत्रकार जगत ने खासी नाराजगी दिखाते हुए अपने सवालों का जवाब मांगा जवाब में चल रहे दोहरीकरण व तिहरेकरण की बात कही गई जबकि रेल पथ विस्तार का कार्य कोरोना काल के पूर्व से ही चला आ रहा है। जहां खराब अंडरब्रिज की बात को लेकर ही सटीक जवाब यह मिला कि आगामी योजना में स्ट्रक्चर में परिवर्तन किया गया है जिसमें जनसुविधा हेतु सभी बातों का ध्यान रखा गया है। वहीं उन अंडर ब्रिज का क्या जिनमें बरसात के दिनों में पूरी तरह आवागमन अवरुद्ध हो जाता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad