आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे संसदीय सचिव निषाद मांगों को सरकार के बीच रखने का दिया आश्वासन, कहा 15 सालों में जो विकास नहीं हुआ वो सिर्फ चार साल में कर दिखाया है
गुण्डरदेही । बुधवार को गुण्डरदेही में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की चल रहे धरना स्थल पर अचानक जा पहुंचे इस दौरान प्रदर्शन में बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने खुशी जाहिर की कार्यकर्ताओं ने संसदीय सचिव के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने रिक्त पद पर भर्ती और पदोन्नति प्राइमरी स्कूल में प्राइमरी शिक्षक का दर्जा रिटायरमेंट के बाद पेंशन बीमा के साथ ही इंटरनेट रिचार्ज की राशि देने सहित छह मांगो को रखा जिस पर संसदीय सचिव निषाद ने उनकी मांगों को राज्य सरकार के बीच रखने का आश्वासन दिया इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 सालों में जो विकास हो नहीं पाया वो सिर्फ चार साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुआ है छत्तीसगढ़िया सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ की माता-बहनों को उनका अधिकार मिला है स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़े-बड़े फैसले लिए गए अब आप लोगों की मांगों को भी राज्य सरकार के सामने रखा जाएगा उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी को चिंता करने की जरुरत नहीं है मुख्यमंत्री बघेल किसी को निराश नहीं करते इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर नुरुल्ला खान जनपद सदस्य ममता चंद्राकर रेवाराम सिन्हा डोमन देशमुख सागर साहू व रिजवान तिगाला उपस्थित थे
CNI news गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.