Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 2, 2023

जल जीवन मिशन: राज्य में 19लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन ।

 जल जीवन मिशन: राज्य में 19लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन ।


सी एन आइ न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी ।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 19 लाख 07 हजार 279 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 933 स्कूलों, 41 हजार 669 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 17 हजार 286 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सबसे अधिक 1 लाख 64 हजार 553 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए गए हैं।


उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी रनिंग वाटर की व्यवस्था की जा रही है।


जल जीवन मिशन के तहत अब तक राजनांदगांव जिले में 1 लाख 41 हजार 715, रायपुर जिले में 1 लाख 16 हजार 932, रायगढ़ जिले में 1 लाख 12 हजार 393, धमतरी जिले में 1 लाख 9 हजार 500, बलौदाबाजार-भाटापारा में 93 हजार 446, बेमेतरा 86 हजार 614, कवर्धा 92 हजार 125, बिलासपुर जिले में 86 हजार 434, दुर्ग 82 हजार 986 और महासमुंद जिले में 81 हजार 909 नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसी तरह बालोद में 72 हजार 665, मुंगेली में 69 हजार 073, गरियाबंद 67 हजार 100, कांकेर 57 हजार 550, बस्तर में 54 हजार 704, जशपुर में 53 हजार 099, कोरबा में 48 हजार, सूरजपुर में 47 हजार 166, बलरामपुर में 46 हजार 880, कोरिया में 45 हजार 302, कोण्डागांव में 45 हजार 010, सरगुजा जिले के 40 हजार 996, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 21 हजार 837,बीजापुर 20हजार  300  दंतेवाड़ा 18 हजार 647,सुकमा में 18हजार335 और नारायण पुर जिला में 12  हजार 008ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad