नवीन जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के 20आदिवासी प्रतिभागी उड़ीसा भ्रमण पर....
(मोहला/योगेन्द्र सिंगनेकी रिपोर्ट)
आई.टी.बी.पी. मोहला गृह मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, राजनांदगॉव (छ.ग.) एवं 44वीं वाहिनी भा.लि.सी. पुलिस बल के तत्वाधान में 140 आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत जिला-महलमानपुर-अम्बागढ़ चौकी के 20 आदिवासी प्रतिभागियों को भ्रमण हेतु भुवनेश्वर (उड़ीसा) भेजा जा रहा है। यह भ्रम दिनांक 12.02.2003 से 18.02 2023 तक सम्पन्न करवाया जायेगा। इस प्रोग्राम में जिला-मोहला मानपुर-धौकी के मानपुर ब्लॉक के विभिन्न दूरगामी आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को शामिल किया किया।
इस अवसर पर श्री अनिल कुमार अकरणियार सेनानी 44वीं वाहिनी के मार्गदर्शन तथा श्री मनीष भाटियार द्वितीय कमान सामरिक मुख्यालय मोहला 44वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के निर्देशन में दल के सभी युवाओं को देश की संस्कृति युवाओं के व्यक्तित्व विकास की जानकारी देने के साथ-साथ युवाओं को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया गया।
श्री मनीष भाटिया, द्वितीय कमान द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी युवाओं को विभिन्न स्थानों की भाषा लोकाचार एवं जीवनशैली की समझ शिक्षित रोजगार के अवसर को तलाशना व ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्मारकों को देखना है। इस दल में एस्कार्ट 44वीं वाहिनी भांति सी पुलिस बल के सखानि महेन्द्र प्रताप के साथ सिपाही (महिला कर्मिका) गीता एम.सी. को नियुक्त कर भेजा जा रहा है। इस प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे सभी प्रतिभागियों का चयन भा.ति.सी. पुलिस के पदाधिकारियों व नेहरू युवा केन्द्र राजनांदगांव के द्वारा किया गया है। इस अवसर पर 44वीं वाहिनी के अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी तथा अन्य जवानों के द्वारा इन सभी युवकों के साथ मिलकर आई.टी.बी.पी. के मोहला में सूक्ष्म जलपान किया गया।
अन्त में श्री मनीष भाटिया, द्वितीय कमान 44वीं वाहिनी, श्री राकेश कुमार उप सेनानी / जी०डी० डॉ० राजीव बोनिया, एस.वी.ओ एवं डॉ० निवेश कुमार सिंह एस.एम.ओ. अधीनस्थ अधिकारियों तथा हिमबीर जवानों के द्वारा 14 आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं को राष्ट्रीय व ही इन्ही दिखाकर भाति सी पुलिस के मोहला कैप से विदा करने के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को सफल एवं मंगल यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दी गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.