CNI NEWS- बेलगहना से अविनाश मिश्रा
समाज से बहिस्कृत वृद्ध महिला की अंतिम संस्कार में शामिल हुयी बेलगहना पुलिस, जनप्रतिनिधि,और पत्रकार 2 दिन से पड़ी हुयी थी वृद्ध की शव !पुलिस बेलगहना ,जनप्रतिनिधि और पत्रकारों की मानवीय पहल !
समाज से बहिस्कृत हुयी वृद्ध महिला अमृत बाई उम्र 90 वर्ष ग्राम मोहली की रहने वाली थी ! दिनांक 09-2-23 को अमृत बाई की मृत्यु हो गयी ! समाज से बहिस्कृत होने के कारण वृद्ध महिला की शव घर में ही 2 दिन से ही पड़ा हुआ था ! मामले की जानकारी होने पर चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह ठाकुर ने तत्काल प्रधान आरक्षक राजेश्वर साय , आरक्षक सत्येंद्र सिंह और ईश्वर नेताम को मौक़े पर भेजकर मृतिका के शव का अंतिम संस्कार कराने का निर्देश दिया ! घटना स्थल पर बेलगहना पुलिस द्वारा समाजसेवी राजू सिंह ठाकुर ,ग्राम कोटवार राहुल प्रमोद यादव और पत्रकारों मजीद खान और अविनाश मिश्रा की मदद से वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार पुरे रीतिरिवाज से करवाया !
पत्रकार मजीद खान ने खोदा दफन का गड्ढा - खोंगसरा युवा पत्रकार मजीद खान ने मुस्लिम समाज से होने के बाद भी वृद्ध महिला के कफ़न दफ़न के लिए आगे आते हुए दफ़न के लिए गड्ढा खोदने के लिए आगे आये !
कंधा देते नजर आये बेलगहना पुलिस- समाज के इस तरह बेदखल किये गए वृद्ध महिला के घर जब अंतिम यात्रा पर कोई भी सामाजिक व्यक्ति नहीं पहुंचे तब बेलगहना पुलिस के आरक्षक सत्येंद्र सिंह राजपूत ,ईश्वर नेताम और पत्रकार अविनाश मिश्रा ने घर वालों के साथ मिलकर वृद्ध महिला को कन्धा देकर मुक्तिधाम तक पहुंचाया !
सामाजिक नियमों ने किया मानवता को शर्मसार - समाज से बहिस्कृत महिला का शव 2 दिन से घर पर पड़ा हुआ था समाज से बहिस्कृत होने के कारण कोई भी जनप्रतिनिधि वृद्ध घर नहीं गया घर में अकेले लड़के के बस होने के कारण वो अंतिम संस्कार करने में असमर्थ था ! समाज में फैली इस कुरीतियों ने आज मानवता को शर्मसार कर ही दिया था तभी बेलगहना पुलिस और पत्रकारों की मदद से वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार हो सका !




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.