Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 24, 2023

न्यायधानी पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही , 208 वारंटी गिरफ्तार

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


बिलासपुर - होली पर्व को ध्यान में रखते हुये बिलासपुर पुलिस ने तीन दिवसीय फरार आरोपियों की वृहद स्तर पर धरपकड़ अभियान चलाते हुये हत्या के प्रयास , बलात्कार , छेड़छाड़ , मोबाइल फोन के जरिये अश्लीलता फैलाने जैसे गंभीर अपराध के अलावा मारपीट , आबकारी एवं चेक बाउंस के प्रकरणों में लम्बे समय से फरार  208 गिरफ्तारी और स्थाई वारंट तामिल किये हैं। सूत्रों के अनुसार न्यायधानी पुलिस द्वारा इतने कम समय में और इतनी बड़ी संख्या में गिरफ्तारी करना प्रदेश में पहला मामला है।

                     पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  संतोष सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  राजेन्द्र जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में आपराधिक  गतिविधियों पर अंकुश लगाने सभी थाना में कार्यवाही की गई। शरीर संबंधी अपराध करने वाले जो लगातार मारपीट , लड़ाई झगड़ा आदि अपराध करते रहते हैं , उनकी गुंडा बदमाश फाइल में नाम जोड़ी गई है। गुंडा बदमाश की वर्तमान के दोस्त साथी, जीविका का साधन , घूमने का क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध पाये जाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की गई है। बार बार चोरी तथा नकबजनी करने वाले अपराधियों का नाम निगरानी बदमाश लिस्ट में लाया गया और चेक किया गया जो व्यक्ति संदिग्ध पाये गये उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है। पिछले तीन दिनों में अभियान चलाकर कुल 185 गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाश को चेक कर कार्यवाही किया गया है। वहीं पिछले तीन दिनों में अभियान चलाकर माननीय न्यायालय द्वारा जारी किये गये 133 गिरफ्तारी वारंट और 75 स्थाई गिरफ्तारी वारंट जो काफी समय से फरार चल रहे थे , ऐसे अपराधियों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। अभियान के दौरान बिलासपुर के सभी थानों में कुल 208 गिरफ्तारी और स्थाई वारंट तामिल किये गये हैं। लंबित वारंट के अलावा जिले के गुंडा व निगरानी बदमाश की भी थाने में हाजिरी लगवाई गई। बदमाशो को अपराध नहीं करने हेतु सख्त चेतावनी दी गई साथ गंभीर किस्म के बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया। कुछ आरोपियों के एक से अधिक वारंट लंबित थे , इनमें मणिशंकर सोनी नाम के आरोपी के चार स्थाई वारंट लम्बित थे। जिले के 17 थाने व 03 चौकियों से लगभग 100 से अधिक पुलिस कर्मचारी 03 दिनो तक अभियान में शामिल रहे।

वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा है कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत रखने हेतु आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad