Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 24, 2023

आखिर प्रेमी ही निकला महिला का कातिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग -  गत दिवस खार में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझाने में जामुल पुलिस ने चौबीस घंटे में ही सफलता हासिल कर ली है। महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही निकला। मृतिका से मेलजोल के कारण आरोपी के अन्य प्रेमिका ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी , इसके चलते उन्होंने एक प्रेमिका का नाराजगी दूर करने दूसरी प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के पहले आरोपी ने मृतका से शारीरिक संबंध भी बनाया था। जामुल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

                      इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये दुर्ग पुलिस अधीक्षक डा० अभिषेक पल्लव ने बताया गत 23 फरवरी को प्रातः करीबन साढ़े नौ बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना जामुल क्षेत्र के ग्राम ढौर के खार में एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 40-45 वर्ष का शव पड़ा हुआ है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल थाना जामुल की पुलिस पार्टी घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया , जो अज्ञात महिला का शव डी कम्पोज अवस्था में खेत में पड़ा था और शव में कीड़े लग गये थे जो  संभवत: तीन - चार दिनों का होना प्रतीत हो रहा था। घटनास्थल निरीक्षण से मामला प्रथम दृष्टया हत्या का होना संभावित लग रहा था। ग्रामीण क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने की घटना को गंभीरता से लेते हुये डॉ. अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग , संजय कुमार ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग द्वारा तत्काल अज्ञात महिला की पतासाजी कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश प्राप्त होने पर प्रभात कुमार (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना जामुल के थाना प्रभारी निरीक्षक याकुब मेमन के नेतृत्व में की टीम गठित कर अज्ञात महिला के पहचान के लिये लगातार हर संभव प्रयास किया जा रहा था। पतासाजी के दौरान अज्ञात महिला का शिनाख्त मधुबाला जागड़े उम्र 43 वर्ष निवासी घासीदास नगर के रूप में हुआ। तत्पश्चात मृतका के परिजनो एवं उसके पति से पूछताछ किया गया। जांच पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतका मधुवाला जांगड़े का राजीव नगर निवासी जितेन्द्र वर्मा से प्रेम संबंध है तथा जितेन्द्र वर्मा मृतका को रोज शाम को उसके दुकान से घर छोड़ता है। इस सूचना के आधार पर तत्काल जितेन्द्र वर्मा को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ किया गया। जिसने घटना घटित करना स्वीकार करते हुये बताया कि पिछले करीबन दो माह से इसका मृतिका मधुबाला से प्रेम संबंध था। इस बात से आरोपी जितेन्द्र वर्मा की अन्य महिला मित्र नाराज थी और आरोपी से बात करना बंद कर दी थी। जिससे व्यथित होकर मृतिका को मारने की योजना बनाकर आरोपी जितेन्द्र वर्मा ने गत 20 फरवरी के शाम लगभग सात बजे रोज की भांति मृतिका मधुवाला जांगड़े को उसके दुकान के पास से अपने महिला मित्र की स्कूटी में बिठाकर घुमाने के बहाने ग्राम ढौर की तरफ ले गया तथा घटनास्थल में ले जाकर मृतिका की सहमति से शारीरिक संबंध बनाया और उसके पश्चात गला दबाकर मृतिका की हत्या कर दिया। हत्या कर वापस अपने घर आ गया। आरोपी जितेन्द्र वर्मा पिता रामदेव वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी राजीव नगर लेबर केम्प जामुल को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जप्त किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एम० याकुब मेमन थाना प्रभारी जामुल , सहायक उप निरीक्षक कुलेश्वर चंद्राकर , प्रधान आरक्षक विजय कुमार साहू , रविन्द्र बंजारे , आरक संजय मनहरे , महेश बंछोर , अमित सिंह और जी. सामुएल की भूमिका सराहनीय रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad