राम भक्तों ने रामचरित मानस गायन का किया रस पा समस्त सम्माननीय कथा स्रोताओं के लिए भोजन की व्यवस्था है।
सड़क चिरचारी - ग्रामवासी व ग्राम विकास समिति टाटेकसा के तत्वावधान में पहली बार 24 से 26 फरवरी दो दिवसीय रामचरित मानस गायन का सम्मेलन रखा गया है। ग्राम में मानस गायन के पहले दिन शाम 6बजे कलश यात्रा निकाली गई उसके बाद गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा देव स्थापना व मंगलाचरण किया गया । 25फरवरी को परिजनों द्वारा सुबह एक कुण्डली गायत्री महायज्ञ कर रामचरित मानस गायन का 13 मंडली में से सर्व प्रथम पुष्प के रुप में श्री गीता संदेश बालिका मानस परिवार बहोरन भेड़ी अंबागढ़ चौकी से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलाराम सोनवानी, उग्रसेन मरकाम,बालाराम मंडावी, रामदास चंद्रवंशी, नारायण साहू, सुरेश माली,छेरका,खोरबहारा, रामजी,अंबे निषाद, प्रताप,दशाराम, बंशीलाल,श्रीलाल साहू एवं आसपास के ग्रामीण उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.