राजनांदगांव- पड़ोसी ही निकला हत्यारा,अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली कामयाबी।आपसी रंजिश बना हत्या का कारण ।
हत्या कर कुल्हाड़ी को फेका था, तालाब में, पुलिस ने किया कुल्हाड़ी बरामद मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामचंद यादव पिता गुहाराम यादव उम्र 47 साल साकिन
ग्राम करेला पुलिस चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ जिला के०सी०जी० ने दिनांक 21.02.23 को घटनास्थल मौका ग्राम करेला जुगुल तालाब में रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थी का पुत्र योगेश यादव पिता रामचंद यादव उम्र 28 साल साकिन करेला पुलिस चौकी मोहारा को दिनांक 20.02.2023 के शाम करीबन 06:00 से रात्रि 08:30 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार वस्तु से गला, सिर, पेट में चोट पहुचाकर हत्या कर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मौके पर मर्ग कायम कर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 111/2023 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अंधे कत्ल की सूचना श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा
तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल को दी गयी जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय दिशा निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम, डाग स्क्वाड के पहुंचे आवश्यक मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, चौकी प्रभारी मोहारा, चौकी प्रभारी चिचोला व सायबर सेल की टीम के द्वारा अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिये आस पास के गांव के लोगो तथा मृतक के परिजनो से पूछताछ किया गया, एवं संदेहियों से कड़ाई से पूछताछ पर इस अंधेकत्ल की गुत्थी का खुलासा किया गया।
विवेचना क्रम में लगातार संदेहियों को तलब कर पुछताछ करने पर आरोपी डुमेश यादव पिता स्व. निर्भय यादव उम्र 23 सल साकिन ग्राम करेला पुलिस चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ जिला खैरागढ़, छुईखदान, गण्डई द्वारा
पिछले नवरात्रि के समय भवानी मंदिर में पार्किंग की बात को लेकर वाद-विवाद हुआ था, इसी बात को लेकर रंजिश व्याप्त था, जो घटना दिनांक को भी आरोपी डुमेश के द्वारा लगातार मृतक योगेश के दैनिक क्रियाकलाप को देखा जा रहा था, जब मृतक घर के पीछे तलाब की ओर शौच के लिये गया, तब सूनसान का फायदा उठाकर अपने पास रखे कुल्हाड़ी से ताबड-तोड़ सिर व पेट में वार कर हत्या कर दिया, जो आरोपी अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी से पूछताछ व मेमोरंडम लिया गया, जिसने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को तालाब से बरामद कराया गया। आरोपी के विरूद्ध प्रर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से आरोपी को दिनांक 25.02.2023 को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक उमेश बघेल, प्रभारी ओपी मोहारा पिल्लुराम मंडावी, प्रभारी ओपी चिचोला उप निरीक्षक चेतन चन्द्राकर, उप निरीक्षक संजय नाग थाना लालबाग, सउनि धन्नालाल सिन्हा, सउनि महेन्द यादव, प्र0आर0 214 महादेव साहू, प्र0आर0 501 अजीत टोप्पो, प्र0आर0 48 परमेश्वर यादव, प्र०आर० सियाराम धुर्वे, प्र०आर० ताज खान, म0प्र0आर0 504 ए.पी. शीला, प्र0आर0 284 लक्ष्मी ठाकुर आर0 171 गजेन्द्र भारद्वाज, आर. 1689 रोहित, आरक्षक 965 वीरबहादुर आरक्षक 560 प्रयंश सिहं, आर0 851 अर्जुन अजगल्ले, आर0 1414 चंद्रकांत सोनी, आर0 1480 मनोज हरमुख, आर0 1420 परस ध्रुव, आर0 1487 राजेन्द्र साहू, आर0 1486 मिलाप बरेठ, आरक्षक शिवलाल साहू, आर० परमानंद बोगा, आर0 1554 चमन साहू, आर0 70 प्रमोद करियारे, आर0 1622 अजय भारद्वाज, आर0 954 राजेन्द्र नाविक, आर0 345 लक्ष्मी मंडावी, आर0 देवीप्रसाद, म0आर0 391 कोमिन साहू की भूमिका सराहनीय रहा है।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.