सड़क किनारे बकरी चरा रही 50 वर्षीय महिला को लकड़ी भरने जा रही दुर्ग की माजदा ने ठोकर मारी घटनास्थल पर महिला मौत , सिरसिदा की है घटना
गुण्डरदेही -बकरी चराने गए ग्राम सिरसिदा की एक 50 वर्षीय महिला को शराबी मेटाडोर चालक ने ठोकर मार दी जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई घटना गुरूवार की दोपहर की बताई जा रही है बताया गया कि मृतक अंकलहीन बाई यादव अपने पति देवलाल यादव के साथ रोज की तरह बकरी चराने जाते थे गुरुवार को भी गांव के पास सड़क किनारे पति-पत्नी बकरी चरा रहे थे इधर दुर्ग के एक माजदा गाड़ी सीजी 07 बीआर 3645 जो लकड़ी भरने जा रहा था तभी महिला को चपेट मे ले लिया घटना करने के बाद चालक भाग रहा था जिसको मृतक के पति देवलाल यादव 55 वर्ष ने पकड़ा बताया गया कि माजदा का चालक नशे मे था इधर गुण्डरदेही पुलिस ने आरोपी व गाड़ी को पकड़कर मामला दर्ज कर लिया है
CNI news गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.