साइकल यात्रियों का महिला मोर्चा अध्यक्ष ने किया अभिनंदन*
*जागरुकता संदेश देने टीम ने की 61 किमी साइकल यात्रा*
अंबागढ़ चौकी
पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत जैसे विषयों पर जागरुकता के लिए जिला मुख्यालय मोहला से निकले साइकल यात्रा के सदस्यों का भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कमलेश सारस्वत ने अभिनंदन किया। उन्होंने सभी 11 सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि, कार्बन उत्सर्जन के चलते पृथ्वी में मनुष्यों के अनुकूल वातावरण में तेजी से तब्दीली आ रही है। लोग में इसे लेकर अब भी जागरुकता की कमी है। ग्रामीण इलाकों में इसके लिए चलाई जा रही मुहिम सराहनीय है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सारस्वत ने बताय कि, मोहला की 11 सदस्य सीआरएम टीम रोजाना साइकल पर 20-25 किमी की यात्रा कर रही है। रविवार को विशेष मुहिम के तहत उन्होंने मोहला से निकलकर सोमाटोला सहित अंबागढ़ चौकी विकासखंड के विभिन्न ग्रामों से होते हुए वापस मोहला की 61 किमी की यात्रा पूरी की। इस टीम में मोहम्मद सईद कुरैशी, भूपेंद्र कुमार गुप्ता, कैलाश कुमार कन्नौजे, मोहम्मद रफीक कुरैशी, शुभम गुप्ता, तुलेश्वर कुमार साहू, यज्ञदत्त द्विवेदी, इमरान अहमद, देवेंद्र गुप्ता, यासिन वाला, आसीम कुरैशी शामिल हैं। यह मुहिम आज पूरे प्रदेश में की जा रही थी। रविवार को उक्त टीम के सदस्यों का ग्राम बिहरीकला में महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत ने अभिवादन किया। इस दौरान ग्रामीण राकेश निषाद, किशन लोहार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.