मुंगेली....64 लीटर कच्ची मदिरा एवं 780 किग्रा. महुआ लहान जप्त
मुंगेली 27 फरवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब विक्रेताओं पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 25 फरवरी को जिले के ग्राम भठलीकला में एस. कुमार. कश्यप के मकान से 30 लीटर और लोरमी विकासखण्ड के ग्राम गुनापुर में मीना बाई के मकान से 04 लीटर कच्ची मदिरा व 30 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर उक्त आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि ग्राम परसवारा में 30 लीटर कच्ची मदिरा व 750 किलोग्राम महुआ लहान लावारिस स्थिति में पाया गया। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष कुमार सिंह सहित आबकारी आरक्षक व नगर सैनिक शामिल थे।
सी एन आई न्यूज़ से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.