Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 3, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भर्रेगांव पहुंचे।

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भर्रेगांव पहुंचे। 



संजू महाजन की रिपोर्ट।

राजनांदगांव ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे जहां भर्रेगांव में विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले वासियों को 24  करोड़ 31 लाख 37 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी इसके साथ ही कई हितग्राहियों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया वही दौरान डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू,खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा,खुज्जी विधायक छन्नी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 

भर्रेगांव में आयोजित विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए जहां मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी मूर्ति का लोकार्पण किया इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले के लोगों को 24 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी।वही पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज भरे गांव में चंदूलाल जी की स्मृति में विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया और उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया चंदूलाल चंद्राकर जहां सांसद रहे,केंद्रीय मंत्री रहे,कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रहे कांग्रेस के और विभिन्न पदों पर रहे छत्तीसगढ़ राज्य बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा आज उनकी स्मृति में किसान सम्मेलन व पैरादान करने वालों का सम्मान किया गया धान खरीदी में जिन सोसाइटी ने अच्छा काम किया उन्हें भी सम्मानित किया गया साथ ही 24 करोड़ से अधिक की राशि का भूमिपूजन और लोकार्पण 35-36 पंचायतों में मांग के अनुरूप 5-5 लाख रुपए की घोषणा की है।

 मुख्यमंत्री ने मिलेट्स कोदो,कुटकी समर्थन मूल्य को लेकर कहा कि केंद्र ने अभी तक कोदो कुटकी को लेकर समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया है,कि हमने छत्तीसगढ़ में ₹3000 प्रति क्विंटल के हिसाब से पिछले साल 52 हजार क्विंटल हमने कोदो कुटकी की खरीदी की थी।हमारा मिलेट्स प्लांट भी शुरू हो गया है साथी संजीवनी या महिला समूह के द्वारा भी कुटाई करके बेचने का काम भी हो रहा है मिलेट्स से 22 प्रकार की वस्तुएं भी बन रही है छत्तीसगढ़ इस मामले में बहुत आगे है भारत सरकार से कहना चाहूंगा समर्थन मूल्य घोषित करें। वहीं प्रदेश में रिकॉर्ड धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सभी अन्नदाता को बधाई देता हूं की आज कृषि के क्षेत्र में लोगों का रुझान बढ़ा है 12 लाख से बढ़ कर 23 लाख से अधिक किसान धान बेचे हैं 55 लाख मीट्रिक टन के बजाय 107 लाख मीट्रिक टन साथ ही जमीन का रकबा भी बड़ा है,एथेनॉल प्लांट का इसलिए जरूरत है 15 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी होती है और बहुत सारे किसान है जो 20 क्विंटल 25 क्विंटल से भी अधिक धान का उत्पादन करते हैं तो वह धान को 12 13 सौ में बेचने के लिए मजबूर हो जाते हैं समर्थन मूल्य उन्हें नहीं मिल पाता।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक मामले में शिकायत के मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर राज्यपाल से सहमति लेनी पड़ती है राज्यपाल के पास भेजा गया है लेकिन अभी तक की अनुमति दी नहीं है अनुमति मिले तब जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव के दौरे पर थे जहां उन्होंने जिले को करोड़ों रुपए की सौगात दी इसके साथ ही विभिन्न विषयों को लेकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए जानकारी दी पूर्व मुख्यमंत्री की आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया।



सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से संजू महाजन की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad