पिथौरा _परीक्षा सिर पर, शिक्षक हड़ताल पर इसके जिम्मेदार कौन?वेतन विसंगति दूर करने को लेकर शिक्षक फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन विकासखंड पिथौरा के बैनर तले शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर अपनी वेतन विसंगति दूर मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज आज पिथौरा के जनपद परिसर कर दिया गया है
आपको बता दें विगत 4 सालों से वेतन विसंगति दूर करने को लेकर सड़क की लड़ाई के साथ भेंट मुलाकात एवं चर्चा के माध्यम से उच्च अधिकारियों से लेकर मुख्य मंत्री तक अवगत कराएं है। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा निर्णय नहीं लिया गया। विगत वर्ष 16 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री के निर्देश पर 3 महीने की एक कमेटी का निर्माण किया गया था। जिसका निर्णय आज तक नहीं आ पाया जिससे शिक्षक संवर्ग में नाराजगी हैं। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 6 फरवरी 2023 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर करने की रणनीति बनाई गई हैं। जिसमें पिथौरा ब्लॉक के समस्त शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक फेडरेशन के सदस्य ) अनिश्चित कालीन आंदोलन में शामिल हुए हैं



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.