भूपेश की नीति से आर्थिक संपन्नता की तरफ़ अग्रसर है छत्तीसगढ़: इंद्रशाह मंडावी
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे सैकड़ों कार्यकर्ता एवम ग्रामीण
संसदीय सचिव ने यात्रा के दौरान 116.7 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवम लोकार्पण
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा का कारवां सोमवार को मोहला विकासखंड के धुर वनांचल क्षेत्र परवीडीह पहुंचा। इस दौरान संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों से मुलाकात किए उनके समस्याओं को सुना एवम करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया। कनेरी में रंगमंच लोकार्पण एवं सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण एवम कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक ने जल जीवन मिशन के तहत बन रहे पानी टंकी एवम नल विस्तार में विलम्ब के लिए त्वरित अधिकारियों को दूरभाष से निराकरण हेतु निर्देशित किया।
इंद्रशाह मंडावी ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान पारडी, परवीडीह, कंदाड़ी में लोगों से संवाद किया एवम उनके समस्याओं को जाना एवम जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
*कांग्रेस की योजनाएं रोजगार एवं न्याय का आधार*-
संसदीय सचिव ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान कहा की हम राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यात्रा का आगाज किए है, हम लगातार अति संवेदनशील क्षेत्र तक जा रहें हैं। हम कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र के अंतिम बूथ तक पहुंच कर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे है। मैं वनांचल क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत हूं, इस ओर हम अग्रसर भी है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को जिला का सौगात, औंधी एवम खड़गांव तहसील का सौगात, नवीन धान खरीदी केंद्र का सौगात, नए विद्युत वितरण केंद्र, नए स्कूल भवन, कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कनेक्टिविटी के लिए पुल-पुलिया एवम सड़क का निर्माण लगातार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के नीति से हमारा प्रदेश लगातार आर्थिक संपन्नता की तरफ अग्रसर है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के वजह से बढ़ती महंगाई के बावजूद भी छत्तीसगढ़ में सफल नीति निर्धारण के कारण हर व्यक्ति को रोजगार एवं न्याय का आधार मिला है।
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रिम पंक्ति के नेताओं ने सभा को संबोधित किया जिसमें सभी ने एक स्वर में छत्तीसगढ़ सरकार के योजनाओं का बखान किया। विकास कार्यों की गति को देखते हुए 2023 में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए आह्वान किए।
*116.7 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवम लोकार्पण*हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान संसदीय सचिव ने कनेरी में 2 लाख रुपए के सांस्कृतिक कला मंच का लोकार्पण किया एवम 4 लाख रुपए के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत रामगढ़ के परवीडीह में 2 लाख के सीसी रोड एवम 34.18 लाख रुपए के बाजार शेड का भूमिपूजन एवम पारडी में 9.83 लाख के उपस्वास्थ्य केंद्र अतिरिक्त कक्ष 6 बिस्तर का भूमिपूजन एवम 28.51 लाख नवीन भवन उपस्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। कंदाड़ी में 2 लाख के मंच निर्माण एवं 34.18 लाख रुपए के बाजार शेड निर्माण का भूमिपूजन सहित कुल 116.7 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवम लोकार्पण किया।
संसदीय सचिव के साथ बूथ, सेक्टर एवम जोन के कार्यकर्ता लगातार छत्तीसगढ़ सरकार के विकास यात्रा को गांव-गांव तक पहुंचा रहे है। कांग्रेस की विचारधारा नफरत के दौर में प्यार बांटने का कार्य कर रही है। इस दौरान महामंत्री राजेंद्र जुरेशिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नोहरु राम कुमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मीना मांझी, जनपद अध्यक्ष मोहला लगनू राम चंद्रवंशी, अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह मंडावी, सेक्टर प्रभारी रशीद खान, जोन प्रभारी सुरजीत सिंह ठाकुर, पूर्व जनपद सदस्य कुमार कोरेटी, अजय राजपुत, अशोक मांझी, जवाहर बोगा, दिलीप बोगा, मोहन बोगा, झम्मन पुसारे, कुंदन धुर्वे, आवेंद्र शाह, बाबू भाई, गमीता लोनहारे, संध्या बोरकर, संतोषी निर्मालकर, अंतर सिंह हिडामे, मंगल सिंह, घसिया राम, श्याम सिंह तुलावी, समारू राम, अमरसिंह धुर्वे, जयसिंह हिड़ामे सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण एवम कार्यकर्ता शामिल रहें।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट...




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.