वार्षिक उत्सव कराने NSUI ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
रंजीत बंजारे CNI न्यूज़ बेमेतरा -:नवागढ़ विधानसभा का एकमात्र महाविद्यालय शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय नवागढ़ में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले छात्र संगठन एनएसयूआई के छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय नवागढ़ की प्राचार्य मंगली बंजारा को ज्ञापन सौंपा है बता दें पिछले दिनों वर्ष से कोरोनावायरस के कारण कालेज में वार्षिक उत्सव नहीं हो पाया था मगर इस वर्ष सामान्य स्थिति होने के कारण इस वर्ष वार्षिक उत्सव कराने के लिए ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है इस अवसर पर मुख्य रूप से छात्र नेता परमेश्वर पात्रे,शिखा गेडाम,निखिल चौबे,नरेंद्र राजपूत,अजित चतुर्वेदी,विवेक नवरंग,आर्यभट्ट,जनविजय साहू, किरण साहू,मंजू साहू,अनुराग,आकाश जोशी,महंत,भुपेंद्र साहू, आदि लोग मौजूद रहे अंत में परमेश्वर पात्रे ने बताया की तीन वर्ष से वार्षिक उत्सव नहीं होने से छात्र छात्राओं के अन्दर की प्रतिभा बाहर नहीं आ पा रही है जोकि यह वार्षिक उत्सव पर अवसर मिलता है नवागढ़ कॉलेज में एक से बढ़कर हुनरमंद छात्र छात्राएं है जोकि वार्षिक उत्सव होगा तो यह अपनी प्रतिभा को देखाने मिलेगी व साल भर हुए गतिविधियों में कार्यक्रम में जीते हुए छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण भी साथ में हो जायेगा इस लिए वार्षिक उत्सव कराने के लिए ज्ञापन सौंपे है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.