Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 3, 2023

मुंगेली.....कलेक्टर ने किया ग्राम मसना में हाट बाजार क्लिनिक का निरीक्षण ग्रामीणों से चर्चा कर ली उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी

 मुंगेली.....कलेक्टर ने किया ग्राम मसना में हाट बाजार क्लिनिक का निरीक्षण



ग्रामीणों से चर्चा कर ली उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी


मुंगेली 02 फरवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिले में हाट बाजार क्लिीनिक योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु कल 02 फरवरी को विकासखण्ड लोरमी के ग्राम मसना पहुंचे। उन्होंने वहां ग्रामीणों से चर्चा कर मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि घर के समीप ही हाट बाजार क्लिनिक से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। इससे समय और पैसे की बचत हो रही है। कलेक्टर ने हाट बाजार क्लिीनिक में स्टाॅफ की संख्या एवं उनकी उपस्थिति, दवाई की उपलब्धता व जांच की सुविधा, आवश्यक उपकरण आदि की जानकारी ली। उन्होंने हाट बाजार क्लिनिक के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। 

   ब्लाक मेडिकल आफिसर ने बताया कि विकासखण्ड लोरमी में हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत आवश्यकता अनुरूप तथा गांवों से स्वास्थ्य केन्द्र की दूरी के आधार पर हाट बाजारों का चिन्हांकन किया गया है। जिसमें प्रत्येक हफ्ते डेडिकेटेड टीम के माध्यम से इन हाट बाजारों में आने वाले ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा उन्हें आवश्यक उपचार की सुविधा दी जा रही है। प्रत्येक हाट-बाजार में चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, फॉर्मासिस्ट तथा लैब टैक्नीशियन होते हैं। हाट-बाजारों के लिये डेडिकेटेड वाहन उपलब्ध कराये गये हैं। जिनमें सभी प्रकार की आवश्यक औषधियां उपलब्ध रहती हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत मरीजों को मलेरिया, एचआईवी, टीबी, कुष्ठ रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र रोग, कैंसर, डायरिया सहित विभिन्न प्रकार के बीमारियों की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा सामान्य बीमारियों का मौके पर ही उपचार किया जाता है। वहीं गर्भवती महिलाओं की जांच व शिशु टीकाकरण भी किया जाता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 


सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad