Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 3, 2023

मुंगेली....कृत्रिम गर्भाधन से उत्पन्न गौवंशों की प्रदर्शनी का कलेक्टर ने किया अवलोकन

 मुंगेली....कृत्रिम गर्भाधन से उत्पन्न गौवंशों की प्रदर्शनी का कलेक्टर ने किया अवलोकन



मुंगेली 02 फरवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने कल 02 फरवरी को लोरमी विकासखण्ड के ग्राम झाफल में पशुधन विकास विभाग द्वारा लगाई गई उन्नत नस्लों के गौवंशों की एक दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में गिर, साहीवाल, जर्सी, एचएफ के संकर उन्नत नस्ल के 42 वंश रखे थे। इस दौरान कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रदर्शनी में कृत्रिम गर्भाधान के लिए जागरूक पशुपालकों को प्रमाण पत्र और प्राथमिक पशु स्वास्थ्य किट प्रदान किया। 

               कलेक्टर ने प्रदर्शनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालकों के मध्य जागरूकता लाने के लिए झाफल में उन्नत गौवंश प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि देशी गौवंशी एवं भैंस वंशी के कृत्रिम गर्भाधान से उन्नत नस्ल की वत्स प्राप्त होते हैं। साथ ही कृत्रिम गर्भाधान विधि में नर से मादा तथा मादा से नर में फैलने वाले संक्रामक रोगों से पशुओं को बचाया जा सकता है। उन्नत नस्ल के पशुओं में दूध उत्पादन क्षमता अधिक होती है। उन्होंने वहां उपस्थित पशुपालक किसानों से भी चर्चा की और उन्हें उन्नत नस्ल के पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया। 

            पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक डाॅ. आर. एम. त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कृत्रिम गर्भाधान से पशु नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हेतु पशुपालकों को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान की प्रासंगिकता एवं दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के संबंध में जानकारी दी। स्थानीय जनपद सदस्य श्री होरीलाल राजपूत एवं पशुपालक श्री लोकेन्द्र राजपूत द्वारा पशुपालन के बारे में अपना अनुभव साझा किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी श्री प्रमोद नामदेव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। 


सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad