मां परमेश्वरी जन्मोत्सवों-देवांगन समाज ने एक साथ मिलकर बड़ी धूमधाम से मनाया
देवांगन समाज की इष्ट देवी मां परमेश्वरी- जय देवांगन -जय महाजन की जयकारा लगाते हुए नगर भ्रमण में महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली सभी वर्ग के लोग हुए शामिल
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन
गंडई -पंडरिया देवांगन समाज गंडई के तत्वाधान मे कल 31 जनवरी मंगलावर को परमेश्वरी जन्मउत्सवों का आयोजन किया गया था। सोमवार - मंगलवार की मध्य रात्रि को देवांगन समाज के सेवकों द्वारा इष्ट देवी मां परमेश्वरी की रात भर भजन कीर्तन करते रहे और सुबह होते ही समाज के लोगों द्वारा सोसायटी चौक में पूजा कार्यक्रम के लिए पहुंचे। लगभग 12 बजे शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं ने सिर में कलश लेकर नगर भ्रमण किये वहीं रास्ते भर समाज के बड़े बुजुर्ग, युवक,युवती सभी लोग एक साथ मिलकर मां परमेश्वरी -जय देवांगन -जय महाजन की जयकारा लगाते हुए आतिशबाजी डीजे की धून मे भजन कीर्तन करते हुए। शाम को अपनी कुल देवी की दर्शनीय किया गया और रात में सामाजिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष जय देवांगन, उपाध्यक्ष मंत राम देवांगन,सचिव मंजू देवांगन,टेकन देवांगन,चेतन देवांगन,जनक देवांगन,कृष्णा देवांगन,रोहित देवांगन,जगेशर देवांगन,संजू देवांगन,बैसाखू देवांगन,गिरधारी देवांगन,भानु देवांगन,क्रांति देवांगन,राजू देवांगन,लक्ष्मण देवांगन,भीखे देवांगन सहित सभी वर्ग के लोग काफी संख्या में शामिल थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.