खैरागढ़ विधानसभा के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए विजय वर्मा
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन
खैरागढ़ विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों रामायण प्रतियोगिता, जस झाँकी प्रतियोगिता, भागवत महापुराण कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम मनाया जा रहा है जिसमे स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है जिसमें ऐसे कार्यक्रम में खैरागढ़ के युवाओं के चहेते और जिला पंचायत सदस्य निर्मला वर्मा की प्रतिनिधि कांग्रेस के युवा नेता विजय वर्मा को सभी ग्रामो अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा रहा है जिस पर विजय वर्मा लगातार दौरा कर जन जन तक कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजना को लोगो तक पहुंचा रहे है अभी हाल ही में ग्राम भोरमपुर में भागवत महापुराण,बेलगाँव में भागवत महापुराण,साल्हेकला में जस झाँकी प्रतियोगिता, संडी में मानस सम्मेलन, झुरानदी में मानस सम्मेलन में शामिल हुए विजय वर्मा के ग्राम में पहुचते ही युवाओं द्वारा जोशीला स्वागत किया गया साथ ही विजय वर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचलों में देवी देवता की पूजा किसान भाइयों के किसानी कार्य करने के बाद हर साल गाँव मे देवी देवता की पूजा अर्चना किया जाता है जिसमे गाँव की सभी लोग एक साथ बैठक बुलाकर यह कार्य को करने के लिए योजना बनाती है साथ ही किसे अतिथि बनाया जाय उसे भी चर्चा करते है
और मुझे बुलाया गया और भगवान की कथा मुझे भी सुनने का अवसर मिला उन्होंने ये भी कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम की ननिहाल है और ये हमारी शौभाग्य है कि हम उस राज्य में जन्म लिए है और हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ की भूमि चंद्रखुरी में माता कौशिल्या मंदिर की स्थापना कराया और
भूपेश बघेल जी ने राम वन गमन पथ के बारे में सोचने वाले मुख्यमंत्री हमारे बीच है जिन्होंने छत्तीसगढिया की मान बढ़ाया है और हमारे मुख्यमंत्री जी हमेशा छत्तीसगढ़ के युवाओं के रोजगार के बारे सोचा और किसानों के बारे सोचा और भूमि हीन मजदूर के बारे में सोचने वाले मुख्यमंत्री जी है विजय वर्मा के साथ भुनेश्वर साहू जी पूर्व जनपद अध्यक्ष ,दशमत जंघेल जी मंडी अध्यक्ष, संतोष यदु जी,कैलाश जंघेल सरपंच, घसिया राम,देवकुमार,तिलक जंघेल,मोहन जंघेल,देवकुमार जंघेल,राजकुमार जंघेल,लोधी समाज के जिला अध्यक्ष उत्तम जंघेल,किसुन मिर्चे,दिनेश वैष्णव, ओमकार वर्मा,आदि उपस्थित थे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.