शिवसैनिकों का बैठक पश्चात क्षेत्र के जनसमस्याओं को लेकर विभागों को दिए ज्ञापन
शिवसेना पलारी ब्लाक ईकाई की मासिक बैठक बालसमुंद के यादव भवन में संपन्न हुआ। बैठक में जिलाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद निषाद, जिला महासचिव कृष्णा यादव, ज्वाहर वर्मा विषेश रूप से शामिल हुए, बैठक को सभी पदाधिकारियों ने संबोधित किया। संगठन विस्तार करते हुए नवागांव से ग्रामध्यक्ष लेखराम यादव, बलौदाबाजार वार्ड 5 से अध्यक्ष सौरभ ताम्रकार को नियुक्त किया गया। तत्पश्चात क्षेत्रीय मांगो को लेकर एसडीएम, तहसीलदार, थाना, नगर पंचायत कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बालसमुन्द से कौड़ियां मुख्यमार्ग जर्जर हो चुका है जिसका मरम्मत कराने, बालसमुंद तलाब का गहरी करण एवं शौदर्यकरण, क्षेत्र के अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई कर रोक लगाने, रेत माफियाओ द्वारा अवैध उत्खनन साथ ही संचालकों द्वारा शासकीय शराब दुकान में ओवर रेट में बिक्री पर रोक लगाने की मांग किया गया है। अन्यथा शिवसेना ने उग्र प्रदर्शन करने की बातें कही हैं। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष के साथ जिला महासचिव कृष्णा यादव, ज्वाहर वर्मा, प्रवक्ता हरीश तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी निलेश मानिकपुरी, मिडिया प्रभारी शिवा निषाद, कसडोल विधानसभा अध्यक्ष डॉ एवन टंडन, पलारी ब्लाक अध्यक्ष डॉ भुपेंद्र बांधे, उपाध्यक्ष शंकर मनहरे, देव मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष दिलीप यादव, हेमंत, राजेन्द्र साहू आदि शिव सैनिक उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.