अवैध शराब के एक मामल में कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000/- एक मो. सा. किमती 17000/- जप्त किया गया
मोहम्मद अज़हर हनफी की रिपोर्ट
लवन:- दिनांक 23.02.23 के शाम को विशेष अभियान चलाया गया एवं टीम गठित कर अवैध शराब परिवहन करने वाले एक आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई, मामले में संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23/2/23 को मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के ग्राम बंबोरा पुल के पास एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक सीजी 04 केडी 3158 में अवैध शराब परिवहन हो रहा है सूचना तकनीक वास्ते मौके पर उक्त मोटरसाइकिल को रोककर चेक करने पर एक कपड़े के थैला में रखा हुआ 5 लीटर वाले 2 प्लास्टिक डिब्बे में कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमती ₹2000 मिला मौके पर शराब एवं मोटरसाइकिल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आज दिनांक 24/02/23 को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
अपराध क्रमांक 139/23 धारा 34(2) आपकारी एक्ट मोहन कोसले पति स्व. जनकराम कोसले उम्र 40 वर्ष निवासी खैंदा चौकी लवन थाना कसडोल
कार्यवाही में प्रधान आरक्षक परमानंद रथ, आरक्षक केशव भट्ट का विशेष योगदान रहा।
सभी विकासखंड क्षेत्रों एवं जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.