नव -दम्पत्ति खुशहाली एवं समृद्धि के लिए करते है माता शीतला की पूजा अर्चना ।
सी एन आइ न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी ।
शीतला माता शीतलता की देवी हैं ।हिन्दू धर्म के अनुसार माता शीतला की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर अपने परिवार एवं बच्चों की सलामती के लिए कढी़-चांवल,चने की दाल ,हलवा, फिकी पूड़ी, राबड़ी का भोग लगाते है ।यह भोग एक दिन पहले ही रात में बना लिया जाता हैं और अगले दिन बासी प्रसाद माता को चढा़या जाता हैं ।
मान्यता के अनुसार हिन्दू परिवार में शादी होने पर नव -दम्पत्ति माता के मंदिर जाकर
मां की पूजा अर्चना कर जीवन सुख शांति एवं समृध्दि की मंगल कामना करते हैं ।
आज बुढा़पारा स्थित माता शीतला के मंदिर में नवदम्पत्ति
संकेत -नूपूर ने परिवार सहित पहुंचकर माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया ।
देवर भाभी ने नीम छडी़ से एक दूसरे के उपर वार कर परंपरा का निर्वाह किया ।
आज माता के दरबार में शामिल होकर परिवार माता शीतला की कृपा का आशीर्वाद लिया ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.