Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 11, 2023

बलौदा थाना प्रभारी एवं आरक्षक हुये आईजी से सम्मानित



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चांपा - दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी पश्चात 72 घंटो में विवेचना पूर्ण कर चालान माननीय न्यायालय पेश करने पर बद्री नारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक , बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी एवं विवेचना कार्य में सहयोग करने वाले आरक्षक जितेन्द्र कुर्रे को महिला एवं नाबालिग बच्चों के विरूद्ध घटित अपराध में उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


                         गौरतलब है कि  नाबालिग पीड़िता कक्षा सातवीं की  छात्रा से किशन बंजारे द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराथ क्रमांक 34/2023 धारा 376 ,506 ,363 भादवि 4 पाक्सो एक्ट कायम कर आरोपी को गत 22 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया था। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुये प्रकरण के विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी ने आरोपी के गिरफ़्तारी पश्चात मात्र 72 घंटे में विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस प्रकार प्रकरण में त्वरित विवेचना कर चालान माननीय न्यायालय प्रस्तुत करने के फलस्वरूप उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी थाना प्रभारी बलौदा एवं विवेचना कार्य में सहयोग करने वाले आरक्षक जितेंद्र कुर्रे थाना बलौदा को बद्री नारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा एवं बिलासपुर रेंज के अन्य पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad