पिथौरा _नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया शुभारंभ। नीलांचल सेवा समिति की एक और उपलब्धि।
आज पिथौरा नगर के अग्रसेन भवन में नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर के प्रसिद्ध डॉक्टरों के सहयोग से नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते हुए बसना विधानसभा के लोगों के सम्पूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष डॉ. सम्पत अग्रवाल एवं बालाजी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के द्वारा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, निशुल्क नेत्र जाँच शिविर एवं निशुल्क का चश्मा वितरण, विशाल रक्तदान शिविर एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का भगवान जगन्नाथ के छाया चित्र पर माल्यार्पण पूजा पाठ के द्वारा किया गया इस शिविर में हजारों की तादाद में निशुल्क इलाज के लिए क्षेत्रवासियों का उमड़ा भीड़ आए हुए मरीजों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी नीलांचल सेवा समिति द्वारा किया गया
आपको बता दें उक्त शिविर में भारत चिकित्सा रत्न से सम्मानित छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गेस्ट्रो एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन एवं बालाजी हॉस्पिटल रायपुर डॉ. देवेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में उनकी टीम के द्वारा निशुल्क सेवाएं प्रदान की जा रही है निशुल्क शिविर में परामर्श के बाद दवाई का वितरण भी निशुल्क किया जा रहा है शिविर के आयोजक डॉक्टर संपत अग्रवाल ने बताया कि यह शिविर का शुभारंभ आज बसना विधानसभा के पिथौरा में किया गया है और आगे साकरा, गढ़फुलझर, पीरदा बसना में भी आयोजित किया जहां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ ले सकते हैं



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.