मुंगेली 21 फरवरी 2023// शुद्ध एवं ठंडा पेयजल की उपलब्धता हेतु वृद्धाश्रम में वाटर कूलर दान करने वाले दानदाता श्रीमती मीनाक्षी चौबे को आज जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री राहुल देव ने शाल व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि बड़े-बुजुर्गों की सेवा के लिए आगे बढ़कर कार्य करना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि श्रीमती चौबे ने वृद्धाश्रम में वाटर कूलर दान कर बहुत ही नेक कार्य किया है, जो सराहनीय है। इस अवसर पर श्रीमती मानसी चौबे और श्री मनीष चौबे उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज़ से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.