Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 4, 2023

अभिभावक बच्‍चे के रुझान को समझें और उन्‍हें प्रोत्‍साहित करें – विधायक छन्‍नी साहू जोशीलमती में आयोजित हुई जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

 अभिभावक बच्‍चे के रुझान को समझें और उन्‍हें प्रोत्‍साहित करें – विधायक छन्‍नी साहू



जोशीलमती में आयोजित हुई जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता


सडक चिरचारी


छुरिया विकासखंड के ग्राम जोशीलमती में आयोजित जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू शामिल हुईं। यहां पहुंचने पर उपस्थित वरिष्‍ठ नागरिक व शिक्षकों ने उनका स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि – यह स्‍पर्धाएं बच्‍चों के मानसिक और शारिरिक विकास के लिए बेहद अहम हैं। खेल खेल में ही मिलने वाली शिक्षा जीवन में सदैव काम आती है। 


उक्‍त प्रतियोगिता में विभिन्‍न शालाओं के बच्‍चे ने अलग-अलग खेलों में हुनर दिखाया। यहां पहुंची विधायक ने बच्‍चों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। उन्‍होंने खेल देखे और खिलाडि़यों की सराहना की। उन्‍होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि – शिक्षकों की भूमिका महत्‍वपूर्ण हैं। आपके कंधोपर देश के भविष्‍य का भार है। आप ही उन्‍हें गढ़ते हैं। आधुनिक युग में यह जिम्‍मेदारी और बड़ी है। शिक्षा में नवाचार हो रहे हैं और यह इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रहे हैं। हम आप सभी के प्रयासों की सराहना करते हैं। 


उन्‍होंने कहा कि – खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। हमें इस ओर भी काम करने की जरुरत है ताकि गांवों का हुनर आगे निकलकर प्रदेश, देश का नाम रौशन कर सके। इस तरह की प्रतियोगिताओं में खिलाडि़यों के खेल कौशल को निखारने और उन्‍हें आगे ले जाने की ओर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्‍होंने कहा कि, अभिभावकों की भी जिम्‍मेदारी है कि वे अपने बच्‍चे के रुझान को समझें और उन्‍हें प्रोत्‍साहित करें। 


इस दौरान विधायक छन्नी साहू के साथ ही कार्यक्रम में पूर्व विधायक भोलाराम साहू, राजकुमारी सिन्हा, चुम्मन साहू, चन्द्रिका वर्मा, महेन्द पाल, हिरामन पाल, तिलोचन साहू, तामेश्वर साहू, राजेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, जोशीलमती सरपंच मुलेश्वरी श्याम, दिनेश साहू, घासी दास सहित ग्रामीण व शिक्षकगण उपस्थित थे। 

-----------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad